Get App

UP: चंदौली में जिम ट्रेनर हत्याकांड, हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, आरोपियों ने कर दिया हमला!

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुगलसराय थानाक्षेत्र के डिहवा गांव के पास 21 जुलाई को देर रात जिम ट्रेनर अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 9:16 PM
UP:  चंदौली में जिम ट्रेनर हत्याकांड, हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, आरोपियों ने कर दिया हमला!
UP: चंदौली में जिम ट्रेनर हत्याकांड, हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, आरोपियों ने कर दिया हमला!

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जिम ट्रेनर अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के प्रयागराज में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए बताई गई जगह पर ले जाने के बाद गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई, जिसमें दो दारोगा घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुगलसराय थानाक्षेत्र के डिहवा गांव के पास 21 जुलाई को देर रात जिम ट्रेनर अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की अगली सुबह एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ में घटना में शामिल चार बदमाशों के प्रयागराज में होने का खुलासा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और तड़के करीब चार बजे इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थित महात्मा गांधी मार्ग के पास से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें