उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति पत्नी के धोखे से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और फिर नीचे उतरने से इनकार कर दिया। वहीं मोबाइल टावर के पास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। उन्होंने काफी देर तक व्यक्ति को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की।
