Monsoon Update in UP: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार पूरे राज्य को कवर कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र के अनुसार 2 जुलाई तक मानसून ने पूरे प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। हालांकि मानसून की पूर्ण एंट्री के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में बारिश की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली बनी हुई है। बारिश के ताजा आंकड़ों के अनुसार यूपी के 30 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से बेहद कम यानी 60 से 99 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
