चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में जारी 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) की फाइल लिस्ट ने राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। UP में SIR से 5 जिलों में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए। बड़ी बात यह है कि इन पांच जिलों में विधानसभा की कुल 45 सीटें हैं, जिनमें 36 BJP और उसके सहयोगी दलों के पास हैं। SIR में सबसे ज्यादा लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा वोट काटे गए हैं।
