Get App

UP SIR Row: यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब? CM योगी के दावे पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव का पलटवार

UP SIR Row: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री को यह जानकारी कैसे मिली और क्या निर्वाचन आयोग ने पूरा आंकड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ साझा किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 1:54 PM
UP SIR Row: यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब? CM योगी के दावे पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव का पलटवार
UP SIR Row: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर घमासान मचा हुआ है

UP SIR Row: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि यूपी में वोटर लिस्ट से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कैसे हट गए और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि SIR की प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ये बातें 'आज तक पंचायत' कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने विपक्ष की ओर से SIR प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों को दुष्प्रचार करार दिया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दी कि अगर उन्हें इस प्रक्रिया पर आपत्ति है तो वे SIR को वापस लेने की मांग करें। योगी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल कराने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क किया है। साथ ही क्या इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया है।

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट और ECI के आंकड़ों में अंतर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दावे के समर्थन में पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की विधानसभा मतदाता सूची के बीच अंतर का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि करीब 1.27 करोड़ ऐसे हिंदू मतदाता हैं, जिनके नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। लेकिन निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में नहीं मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें