UP Vande Bharat Sleeper train: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन यूपी में 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से लंबी दूरी का सफर पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक हो सकता है। यह ट्रेन यूपी की धार्मिक नगरी वाराणसी और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसके रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा। इस नई सेवा से खास तौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो रात में सफर करते हुए सोने की सुविधा चाहते हैं।
