मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से LPG (रसोई गैस) लेकर एक जहाज को रवाना कर दिया है। इस जहाज को सुरक्षित रास्ता देने के लिए भारतीय नेवी की मदद ली जा रही है।
