Get App

कुछ बड़ा होने वाला है! ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, अमेरिकी राजदूत ने दी ये बड़ी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस ट्वीट के सामने आते ही भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, बातचीत के विषयों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है

Rajat Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:13 PM
कुछ बड़ा होने वाला है! ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, अमेरिकी राजदूत ने दी ये बड़ी जानकारी
ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस ट्वीट के सामने आते ही भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, बातचीत के विषयों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस बातचीत में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पर चर्चा हुई होगी। बता दें कि, सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत हैं।

ट्रंप ने किया ये खास पोस्ट

खास बात ये भी है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महान ट्रायम्फल आर्च (विजय द्वार) बनाने की अपनी योजना को फिर से दोहराया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, भारत का खूबसूरत ट्रायम्फल आर्च, इंडिया गेट हमारा सबसे महान होगा।  प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आखिरी बार पर फोन पर बीते साल 10 दिसंबर को बातचीत हुई थी। इस दौरान टैरिफ को लेकर चर्चा की गई थी। वहीं दोनों नेताओं के बीच ये इस साल की पहली बातचीत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें