Get App

UP Weather Alert: यूपी में बारिश अभी और मचाएगी तबाही! कई जगह स्कूल बंद, अबतक 56 लोगों की मौत

UP Heavy Rail Alert: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 72 घंटों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 57 लोगों की मौत की खबर है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 8:39 AM
UP Weather Alert: यूपी में बारिश अभी और मचाएगी तबाही! कई जगह स्कूल बंद, अबतक 56 लोगों की मौत
IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं

UP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से बना साइक्लोनिक सिस्टम ‘अर्नब’ की वजह से इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। ये सिस्टम 24 सितंबर को आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के पास पहुंचा और इसके बाद धीरे-धीरे देश के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ गया। इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पिछले कुछ दिनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हो रही तेज बारिश की वजह साइक्लोनिक सिस्टम ‘अर्नब’ को बताया जा रहा है।

लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से पूर्वी और मध्य भारत के लोगों की कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 48 घंटों में बारिश और बाढ़ से 60 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जबकि बड़ी संख्या में घर, फसलें और दूसरी संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यूपी में हो रही तेज बारिश

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 72 घंटों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 57 लोगों की मौत की खबर है। यूपी के ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण गांवों में खेतों को नुकसान पहुंचा है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। शनिवार को उन्नाव में बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भी पानी भर गया। इसके चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई और जाम की स्थिति बन गई। वहीं आने वाले दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें