Get App

लखनऊ में 4, गाजियाबाद में 3... यूपी RERA ने 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, जानिए कहां कहां घर खरीदने के मौके बनेंगे

उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इनमें लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर, अयोध्या और प्रयागराज शामिल हैं। प्रोजेक्ट्स में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट होंगे, जिससे इन शहरों में प्रॉपर्टी के नए ऑप्शन बढ़ सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 5:00 PM
लखनऊ में 4, गाजियाबाद में 3... यूपी RERA ने 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, जानिए कहां कहां घर खरीदने के मौके बनेंगे
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर कई नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है।

लोकल 18 के रिपोर्टर राजीव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में घर और प्रॉपर्टी से जुड़े काम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच कई नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने से आगे का काम आसान हो गया है। इन प्रोजेक्ट्स में लोगों के रहने के साथ-साथ कारोबार और दूसरी जरूरतों की सुविधाएं भी हैं।

लखनऊ में सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट

लखनऊ में सबसे ज्यादा चार प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इनमें दो रेजिडेंशियल, एक कमर्शियल और एक मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट शामिल है। इन सभी में करीब 609.35 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट प्रस्तावित है और कुल 1,972 यूनिट्स तैयार की जाएंगी।

गाजियाबाद और हापुड़ में भी नए प्रोजेक्ट

गाजियाबाद में तीन रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इन पर करीब 605.06 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और 574 यूनिट्स शामिल होंगी। हापुड़ में दो रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जिनमें करीब 123.45 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट और 192 यूनिट्स प्रस्तावित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें