Get App

कल का मौसम 18 मई: यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट, नोट कीजिए वो जगहें जहां भारी लू बहेगी

यूपी के मौजूदा मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर आप दोपहर में घर के बाहर कदम रख रहे हैं तो सोच समझ कर निकलें। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा स्तर पर पहुंच रही है। पिछले 2-3 दिनों में तापमान में भारी उछाल आया है और किसी भी मौसमी तंत्र (Weather System) के न होने के कारण आसमान साफ है। इसकी वजह से रेडिएशन हीटिंग बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में पारा 47°C को भी पार कर सकता है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 17, 2026 पर 10:12 PM
कल का मौसम 18 मई: यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट, नोट कीजिए वो जगहें जहां भारी लू बहेगी
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और हालात ये हैं कि सूरज अब आग उगल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और हालात ये हैं कि सूरज अब आग उगल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने कल यानी 18 मई 2026 के लिए राज्य के 35 से अधिक जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। यूपी में गर्मी की हालत इसी बात से समझी जा सकती है कि बुंदेलखंड का बांदा शहर 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस समय पूरे देश का सबसे गर्म स्थान बन गया है। आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी के मौजूदा मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर आप दोपहर में घर के बाहर कदम रख रहे हैं तो सोच समझ कर निकलें। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा स्तर पर पहुंच रही है। पिछले 2-3 दिनों में तापमान में भारी उछाल आया है और किसी भी मौसमी तंत्र (Weather System) के न होने के कारण आसमान साफ है। इसकी वजह से रेडिएशन हीटिंग बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में पारा 47°C को भी पार कर सकता है।

पूरे देश में सबसे गर्म रहा बांदा

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी का बांदा जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पारा 40 के पार रहा-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें