Get App

Vadodara Bullet Train Update: देश के सबसे बिजी रेल रूट पर सबसे मुश्किल काम पूरा, 8.3 KM के स्ट्रेच में लगी 14 विशाल बीम

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने वडोदरा में सबसे बड़ी चुनौती पूरी कर ली है। दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन के ऊपर 1500 टन वजनी सभी 14 पोर्टल बीम का निर्माण पूरा हो गया। 8.3 KM के इस बिजी स्ट्रेच पर मौके पर ही 37 मीटर लंबे बीम ढाले गए। अब इन पर 40 मीटर के गर्डर लगाकर वायाडक्ट का काम तेज होगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 8:44 AM
Vadodara Bullet Train Update: देश के सबसे बिजी रेल रूट पर सबसे मुश्किल काम पूरा, 8.3 KM के स्ट्रेच में लगी 14 विशाल बीम
इंदौर मेट्रो का बड़ा कारनामा: रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा येलो लाइन का वायाडक्ट, पोर्टल पिलर्स पर तेज़ी से चल रहा है काम

वडोदरा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन परियोजना ने वडोदरा में अपनी सबसे बड़ी इंजीनियरिंग चुनौतियों में से एक को पार कर लिया है। दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन के ऊपर सभी 14 पोर्टल बीम का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

यह सिर्फ कंस्ट्रक्शन का एक पड़ाव नहीं है, बल्कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को वडोदरा के मौजूदा रेलवे नेटवर्क से इंटीग्रेट करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह काम देश के सबसे व्यस्त रेलवे रूट पर बिना ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किए किया गया है।

क्यों अहम है वडोदरा का ये 8.3 KM का हिस्सा?

वडोदरा का यह पूरा स्ट्रेच करीब 8.3 किलोमीटर लंबा है और यह घनी आबादी वाले शहरी और रेलवे इलाके से होकर गुजरता है। यहां बुलेट ट्रेन का रूट भारतीय रेलवे की पांच लाइनों को क्रॉस करता है, जिसमें दो मेन लाइनें शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें