Valentine's Day का खौफनाक अंत! साथ मनाया जश्न, फिर CA पति ने गला रेत कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान दहल जाएंगे आप

रविवार रात करीब 11:00 बजे गुरुग्राम में काम करने वाले अंशुल धवन ने पुलिस को फोन किया। उसने रोते हुए दावा किया कि कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला किया और लूटपाट के दौरान उसकी पत्नी महक का गला रेत दिया। शुरुआत में यह लूट का मामला लग रहा था, लेकिन झज्जर पुलिस को अंशुल की बातों पर शक हुआ

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
Valentine's Day का खौफनाक अंत! साथ मनाया जश्न, फिर CA पति ने गला रेत कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। जिस Valentine's Day पर लोग प्यार की कसमें खाते हैं, उसी की शाम एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पति है, जो पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) है।

रविवार रात करीब 11:00 बजे गुरुग्राम में काम करने वाले अंशुल धवन ने पुलिस को फोन किया। उसने रोते हुए दावा किया कि कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला किया और लूटपाट के दौरान उसकी पत्नी महक का गला रेत दिया।

शुरुआत में यह लूट का मामला लग रहा था, लेकिन झज्जर पुलिस को अंशुल की बातों पर शक हुआ। पुलिस ने गौर किया कि:

  • अंशुल बार-बार अपने बयान बदल रहा था।
  • वह हमलावरों का हुलिया तक नहीं बता पा रहा था।
  • पुलिस ने महज 18 घंटे में इस गुत्थी को सुलझा लिया।


शक ने बनाया 'हैवान', कैंची से किया कत्ल

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो अंशुल टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी महक, जो HDFC बैंक में काम करती थी, उसके चरित्र पर शक करता था। इसी शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। वैलेंटाइन डे के दिन भी इसी बात को लेकर बहस हुई और उसने महक को खत्म करने का खौफनाक प्लान बना लिया।

फिल्मी स्टाइल में रची साजिश: दस्ताने पहने और गला रेता

अंशुल ने इस मर्डर को लूट की वारदात की अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी। उंगलियों के निशान न छूटें, इसके लिए उसने हाथों में दस्ताने (Gloves) पहने थे। उसने पहले महक का गला घोंटा और फिर कैंची से उसका गला रेत दिया ताकि यह लूट का मामला लगे।

5 महीने पहले हुई थी शादी

महक के पिता कृष्ण कथूरिया ने शुरुआत से ही अपने दामाद पर शक जताया था। बता दें कि हिसार के रहने वाले अंशुल और हांसी की रहने वाली महक की शादी पिछले साल 25 सितंबर को ही हुई थी। महज 5 महीने के भीतर ही इस शादी का आखिर इतना खौफनाक होगा, किसी ने नहीं सोचा था।

दिल्ली द्वारका हादसे का वीडियो आया सामने, इकलौते बेटे को खोने वाली मां ने मांगा इंसाफ

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।