भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेने मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों में रात का सफर आरामदायक होने के साथ यात्रियों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। पहली ट्रेन मुंबई और बेंगलुरु के बीच 31 अक्टूबर से चलेगी, वहीं दूसरी सेवा वाराणसी और नई दिल्ली के बीच 1 नवंबर से शुरू होगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को रात में आरामदायक सफर करने और कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने का बेहतर ऑप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं कब से शुरू होगी ये ट्रेन सेवा
