Get App

Vande Mataram: 'सोनिया गांधी को जनता माफ नहीं करेगी'; अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप, बंकिम चंद्र के वंशज भी नाराज

Vande Mataram Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी मुख्यालय में हुई 'वंदे मातरम' के गायन से जुड़ी कथित घटना को लेकर बिना शर्त माफी मांगें। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 16, 2026 पर 4:13 PM
Vande Mataram: 'सोनिया गांधी को जनता माफ नहीं करेगी'; अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप, बंकिम चंद्र के वंशज भी नाराज
Vande Mataram Row: गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप लगाया है

Vande Mataram Row: कांग्रेस पर राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांग की है कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे। शाह ने रविवार (16 अगस्त) को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने 'वंदे मातरम' को भुला दिया। शाह चित्तौड़गढ़ में 'अटल गौरव स्मृति समारोह' में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

शनिवार को दिल्ली के लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस समारोह में इस साल एक बड़ा बदलाव यह था कि आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देश भर में जहां ध्वज वंदन हुआ वहां पर वंदे मातरम का गायन 80 साल में पहली बार हुआ है।

'कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया'

अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया है।" उन्होंने कहा, "बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वह अमर कृति, एक गान के दो शब्द वंदेमातरम... भारत माता की मैं वंदना करता हूं.. यह बोलते-बोलते हजारों लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे, गोलियां खाई थीं, लाठियां खाईं, कई साल जेल में रहे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें