Get App

Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें! BJP ने दर्ज कराई शिकायत, राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप

Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उन्होंने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'राष्ट्रगीत' का कथित तौर पर अपमान किया। यह शिकायत कर्नाटक के मंगलुरु पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 7:36 AM
Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें! BJP ने दर्ज कराई शिकायत, राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप
Vande Mataram Row: 'वंदे मातरम' से जुड़े बयानों और घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता दिख रहा है

Vande Mataram Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने 'वंदे मातरम' के गायन को लेकर विवाद के संबंध में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ रविवार (16 अगस्त) को कर्नाटक के मंगलुरु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 'वंदे मातरम' से जुड़े बयानों और घटनाक्रम को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच उर्वा थाने में यह शिकायत दर्ज कराई गई। BJP नेताओं ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के संबंध में अनुचित आचरण का आरोप लगाया है। BJP नेताओं ने इस मामले में गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवा पार्टी ने आरोप लगाया कि इस विवाद से राष्ट्रगीत से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है। BJP नेताओं विकास के. और राजगोपाल ने कहा है कि पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर सकती है। पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि FIR दर्ज करने से पहले उन्होंने इस मामले में कानूनी राय मांगी है।

पिछले महीने संसद ने एक विधेयक पारित किया, जिसमें राष्ट्रगीत के अपमान को दंडनीय अपराध बनाया गया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को 30 जुलाई को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित किया गया था। इससे एक दिन पहले इसे राज्यसभा की मंजूरी मिली थी। इस कानून में 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बराबर का दर्जा दिया गया है।

BJP ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'वंदे मातरम' के पूर्ण संस्करण के गायन पर आपत्ति जताई। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण के गायन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया। कांग्रेस ने कहा कि गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी को लेकर कह रही थीं, क्योंकि वह काफी समय से खड़े थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें