Independence Day 2026: पहली बार, लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को पूरा बजाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया। बता दें कि इस साल राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे हो रहे हैं।
