डमरू में मीडिया सेंटर, त्रिशूल लाइटें और बेलपत्र सी दीवारें! काशी में तैयार हो रहा दुनिया का सबसे अनोखा क्रिकेट स्टेडियम

Varanasi Ganjari Cricket Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में 451 करोड़ रुपये की लागत से 31 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है। इसका करीब 96% काम पूरा हो चुका है और अक्टूबर के अंत तक कंप्लीट हो जाएगा। जानिए शिव-थीम पर बेस्ड इस स्टेडियम की खास बातें

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वाराणसी के गंजारी में तैयार हो रहें इस स्टेडियम की कैपिसीटी 32 हजार दर्शकों की है

Varanasi International Cricket Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी रिलिजियस टूरिज्म के साथ ही जल्द ही स्पोर्ट्स टूरिज्म का बड़ा हब बनने वाला है। अगले महीने तक वाराणसी में दुनियां का सबसे अनोखा क्रिकेट स्टेडियम तैयार हो जायेगा। इस स्टेडियम में स्पोर्ट्स प्रेमियों को आध्यात्मिकता का अहसास होगा। वाराणसी के गंजारी में इसे तैयार किया जा रहा है।

फिलहाल इस स्टेडियम के 96 फीसदी से ज्यादा काम पूरा चुका है बाकी बचे काम को अगले महीने तक पूरा कर लिया जायेगा। इस स्टेडियम में त्रिशूल के आकार वाली फल्ड लाइट लगाई गई है। इसके अलावा यहां डमरू के आकार वाला मिडिया सेंटर भी बनाया गया है।

इस स्टेडियम के मेन ग्राउंड के साथ दर्शक दीर्घा, प्रैक्टिस पिच, फॉल सीलिंग सहित फिनिशिंग के अन्य कामों को पूरा कर लिया गया है। फिलहाल स्टेडियम में डमरू के आकार वाले मिडिया गैलरी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा स्टेडियम के बाहरी दीवारों पर बेलपत्र के आकार वाले टेक्चर को बनाया गया है। इतना ही नहीं यहां शिव के माथे की शोभा बढ़ाने वाले चन्द्रमा को भी देखा जा सकेगा। इसी आकार का यहां रूफ बनाया गया है।


LNT कर रही अंतिम तैयारी 

वाराणसी के इस अनोखे स्टेडियम के निर्माण का काम लार्सन एंड टुब्रो के जिम्मे है। ये वही कंपनी है जिसने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील सरोज ने बताया की भारी बारिश के बाद भी इस स्टेडियम को 30 मिनट के अंदर दोबारा मैच के लिए तैयार किया जा सकता है। इसी हिसाब से इसके डैनेज सिस्टम को बनाया गया है। इस स्टेडियम में एसटीपी प्लांट भी है जिससे यूज वाटर को दोबारा रिसाइकल कर प्रयोग किया जा सकेगा।

32 हजार लोगों के बैठने की है व्यवस्था

वाराणसी के गंजारी में तैयार हो रहें इस स्टेडियम की कैपिसीटी 32 हजार दर्शकों की है। जिसे भविष्य में बढ़ाकर 40 हजार तक किया जा रहा है। इस स्टेडियम में 2000 वाहनों के कैपिसीटी वाला पार्किंग भी है। इसके अलावा दिव्यांग आसानी से दर्शक दीर्घा तक पहुंच सकें इसके लिए लिफ्ट भी लगाए गए है। इसे तैयार करने में 451 करोड़ रूपये खर्च हो रहें है। जिसमें से 121 करोड़ रूपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुआ है। बता दें की इस स्टेडियम का निर्माण करीब 31 एकड़ जमीन पर हो रहा है।

32 हजार लोगों के बैठने की है व्यवस्था

5 गुना तक बढ़ गए आसपास की जमीन के दाम

रिंग रोड किनारे गंजारी में बन रहें इस स्टेडियम से भविष्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म भी बढ़ेगा। स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले लोग भी काशी आएंगे। जिससे यहां की इकोनॉमी को बूस्टअप मिलेगा। फिलहाल जिस जगह स्टेडियम का निर्माण हो रहा है उसके 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों की जमीन के दाम भी आसमान पर पहुंच गए है। हरसोस, हरपुर, शंकरपुर, मढ़नी और कई गांवो के जमीन की कीमत 5 गुना तक बढ़ गईं है।

जल्द पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

वाराणसी के गंजारी में बन रहें इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2023 में किया था। अब तीन साल में इसके निर्माण का काम पूरा हो गया है। माना जा रहा है अक्टूबर के अंत तक इसे फाइनल रूप भी दे दिया जायेगा। उसके बाद पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए वाराणसी आ सकतें है। उद्घाटन के दौरान कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और खेल जगत से जुड़े बड़े नामचीन चेहरे भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट - अभिषेक जायसवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।