Get App

Varanasi: सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब ₹62 लाख का हाईटेक जिम! 21 खेलों के साथ मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

Sigra Sports Complex Varanasi: वाराणसी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिगरा स्थित ₹320 करोड़ के मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब 21 इंडोर खेलों के साथ वर्ल्ड क्लास लेवल का हाईटेक जिम शुरू हो गया है। सीएसआर फंड से तैयार ₹62 लाख के इस जिम में कर्व्ड ट्रेडमिल, बैटल रोप और बॉडी मसाज रिक्लाइनर सोफा जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जानिए इसकी सभी डिटेल्स

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 3:53 PM
Varanasi: सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब ₹62 लाख का हाईटेक जिम! 21 खेलों के साथ मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
जिम में कर्व्ड ट्रेडमिल, एयर रोवर मशीन, क्रॉस ट्रेनर, स्पिन बाइक, स्की मशीन के साथ लेग और चेस्ट प्रेस मशीनें भी हैं

Sigra Sports Complex: यूपी के वाराणसी में लगातार खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वाराणसी के सिगरा में बने हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब 21 खेलों के साथ खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास लेवल के जिम की सुविधा भी मिलेगी। 62 लाख रुपये की लागत से इस हाईटेक जिम को तैयार किया गया है। इस जिम में कर्व्ड ट्रेडमिल, एयर रोवर मशीन, क्रॉस ट्रेनर, स्पिन बाइक, स्की मशीन के साथ लेग और चेस्ट प्रेस मशीनें भी हैं।

इसके अलावा मसल और बॉडी शेपिंग के लिए यहां शोल्डर प्रेस, लैट पुल डाउन, स्क्वैट रैक, डेडलिफ्ट प्लेटफॉर्म, केबल क्रॉसओवर, हिप थ्रस्ट, एब्डोमिनल क्रंच और रोटेशन मशीनों को भी लगाया गया है। इस हाईटेक जिम में वर्कआउट के बाद रिलैक्सेशन के लिए फुल बॉडी मसाज रिक्लाइनर सोफा, बैटल रोप, ओलंपिक रॉड, डम्बल रैक और लेदर मैट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसी सुविधाएं सिर्फ महंगे और लग्जरी जिम में ही मिल पाती हैं।

हजारों खिलाड़ियों को फायदा

इस हाईटेक जिम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के साथ मेंबरशिप लिए लोगों को ही एंट्री मिलेगी। इस जिम में योग्य ट्रेनर मौजूद रहेंगे। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि एक निजी बैंक के सीएसआर (CSR) से इस हाईटेक जिम को तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों को फिट रखेगी। इसका फायदा सीधे तौर पर यहां हर रोज प्रैक्टिस करने वाले हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें