Varanasi Temple Flower Recycling Agarbatti: धर्म नगरी काशी को मंदिरों का शहर कहा जाता है। इस शहर में हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। काशी के इन्हीं मंदिरों में भगवान को अर्पित किए जाने वाले फूलों से अब अगरबत्ती, धूप और हवन सामग्री जैसी पूजा की चीजें तैयार की जा रही हैं। इस काम से महिलाओं को न सिर्फ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि वे इससे अच्छी कमाई भी कर पा रही हैं। वाराणसी नगर निगम और एक निजी संस्था के सहयोग से धार्मिक कचरे का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और इससे महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
