वाराणसी में 25 जगहों पर बनेंगे हाईटेक EV चार्जिंग स्टेशन! फ्री वाई-फाई और सिटिंग एरिया के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

वाराणसी में बीते कुछ सालों में ईवी वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।एक आंकड़े के मुताबिक, वाराणसी में फिलहाल 62 हजार से ज्यादा ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बता दें कि वाराणसी में बीते कुछ सालों में ईवी वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक आंकड़े के मुताबिक, वाराणसी में फिलहाल 62 हजार से ज्यादा ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अब ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।वाराणसी शहर के अलग-अलग 25 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होगा। फिलहाल 5 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए स्थान भी चिह्नित किये गए है। शहर के कचहरी स्थित आम्बेडकर चौराहे से इसकी शुरुआत होगी। यहां बने पब्लिक फैसिलिटी सेंटर को तोड़कर नए सिरे से ईवी चार्जिंग सेंटर को विकसित किया जाएगा।

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर इन चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया जायेगा। जहां न सिर्फ आप अपने इलेक्ट्रिकल वाहनों को चार्ज कर सकेंगे बल्कि वहां बैठ आप आसानी से समय को काट भी पायेंगे। इन स्टेशन पर बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ शुद्ध पेयजल,शौचालय, फ्री वाई फाई सहित अन्य सुविधाएं होंगी। इस ईवी चार्जिंग स्टेशन पर मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों के चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा हल्के वाहनों को भी यहां चार्ज किया जा सकेंगा।

फर्स्ट फेज में यहां बनेंगे स्टेशन


वाराणसी में फिलहाल ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए जो 5 स्थान तय किए गए है उनके कचहरी के आंबेडकर चौराहे के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, रविंद्रपुरी,गुरुधाम और सारनाथ शामिल है। माना जा रहा है अक्टूबर महीने के अंत से सभी तय स्थानों पर इसके निर्माण का काम शुरू हो जायेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया की इन ईवी चार्जिंग स्टेशन से चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल फर्स्ट फेज में उन स्थानों पर ही इसका निर्माण हो रहा है जहां हर रोज लोगों की आवाजाही ज्यादा है।

तेजी से बढ़ रहें EV वाहन

बता दें कि वाराणसी में बीते कुछ सालों में ईवी वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक आंकड़े के मुताबिक, वाराणसी में फिलहाल 62 हजार से ज्यादा ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें मोटर साईकिल, रिक्शा और कार शामिल है। वाराणसी के सड़को पर इस समय 22500 से ज्यादा ई रिक्शा दौड़ रहें है, इसके अलावा 21 हजार इलेक्ट्रिकल वाहने भी है। वहीं 10 हजार के करीब टू व्हीलर वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है आने वाले दिनों में ईवी वाहनों की संख्या अभी और बढ़ेगी। यही कारण है की वाराणसी में स्मार्ट सिटी के सहयोग से हाईटेक ईवी चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए पहल की गई है, जिसका फायदा ईवी वाहन चालकों को मिलेगा।

वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।