प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को लम्बे समय के बाद टाउनशिप योजना की सौगात मिल रही है। वाराणसी के कल्लीपुर में पूर्वांचल की पहली गेटेड टाउनशिप को बनाने का काम तेजी से जारी है। जल्द ही इस नई टाऊनशिप योजना को वीडीए लांच करेगी,इसका पूरा प्लान भी तैयार है। माना जा रहा है इसी महीने से यहां प्लॉट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल वाराणसी विकास प्राधिकरण आंनद काशी योजना के शिलन्यास की तैयारी में जुटें है। अक्टूबर महीने में ही पीएम मोदी इसकी आधारशिला रख सकतें है।
कल्लीपुर में बन रहें इस आवासीय योजना के काम को अलग अलग फेज में पूरा किया जायेगा। पहले फेज में 77 एकड़ जमीन पर 1000 आवासीय प्लॉट निकालें जायेंगे। यह प्लॉट 72,162,200 और 288 वर्गमीटर के होंगे। इन प्लॉट में सड़क की चौड़ाई भी 9 से 24 मीटर तक होगी। इस हाईटेक टाउनशिप योजना में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस गेटेड टाउनशिप में नटराज की विशाल प्रतिमा होगी। इसके अलावा पार्क, ओपन जिम,लॉन,फाउंटेन,प्ले एरिया, मेडिटेशन गार्डन,जॉगिंग ट्रैक, स्कूल, हॉस्पिटल सहित कई अन्य सुविधाएं भी लोगों को यहां मिलेंगी। आवासीय प्लॉट के अलावा यहां कामर्शियल प्लॉट भी होंगे। हालांकि वाराणसी विकास प्राधिकरण ने इन प्लॉट की वैल्यू कितनी होगी अभी इसका रेट नहीं तय किया है।
बॉउंड्री निर्माण का काम जारी
नवरात्रि से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन
आनंद काशी योजना के लिए प्लॉट के रजिस्ट्रेशन को नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही खोला जा सकता है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। बता दें की वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अब तक इस योजना पर करीब 1100 करोड़ रूपये खर्च किये है। जिससे किसानों और कास्तकारों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें उनका मुआवजा दिया गया है। इस योजना के तहत कुल 2000 छोटे बड़े आवासीय प्लॉट निकाले जाएंगे।
वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट