Get App

वाराणसी को 30 साल बाद नई टाउनशिप की सौगात! आनंद काशी योजना में नवरात्रि से शुरू हो सकती है प्लॉट की बुकिंग,VDA की पूरी स्कीम जानिए

वाराणसी के कल्लीपुर में पूर्वांचल की पहली गेटेड टाउनशिप को बनाने का काम तेजी से जारी है। जल्द ही इस नई टाऊनशिप योजना को वीडीए लांच करेगी,इसका पूरा प्लान भी तैयार है। माना जा रहा है इसी महीने से यहां प्लॉट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। अक्टूबर महीने में ही पीएम मोदी इसकी आधारशिला रख सकतें है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 4:16 PM
वाराणसी को 30 साल बाद नई टाउनशिप की सौगात! आनंद काशी योजना में नवरात्रि से शुरू हो सकती है प्लॉट की बुकिंग,VDA की पूरी स्कीम जानिए
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अब तक इस योजना पर करीब 1100 करोड़ रूपये खर्च किये है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को लम्बे समय के बाद टाउनशिप योजना की सौगात मिल रही है। वाराणसी के कल्लीपुर में पूर्वांचल की पहली गेटेड टाउनशिप को बनाने का काम तेजी से जारी है। जल्द ही इस नई टाऊनशिप योजना को वीडीए लांच करेगी,इसका पूरा प्लान भी तैयार है। माना जा रहा है इसी महीने से यहां प्लॉट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल वाराणसी विकास प्राधिकरण आंनद काशी योजना के शिलन्यास की तैयारी में जुटें है। अक्टूबर महीने में ही पीएम मोदी इसकी आधारशिला रख सकतें है।

कल्लीपुर में बन रहें इस आवासीय योजना के काम को अलग अलग फेज में पूरा किया जायेगा। पहले फेज में 77 एकड़ जमीन पर 1000 आवासीय प्लॉट निकालें जायेंगे। यह प्लॉट 72,162,200 और 288 वर्गमीटर के होंगे। इन प्लॉट में सड़क की चौड़ाई भी 9 से 24 मीटर तक होगी। इस हाईटेक टाउनशिप योजना में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

इस गेटेड टाउनशिप में नटराज की विशाल प्रतिमा होगी। इसके अलावा पार्क, ओपन जिम,लॉन,फाउंटेन,प्ले एरिया, मेडिटेशन गार्डन,जॉगिंग ट्रैक, स्कूल, हॉस्पिटल सहित कई अन्य सुविधाएं भी लोगों को यहां मिलेंगी। आवासीय प्लॉट के अलावा यहां कामर्शियल प्लॉट भी होंगे। हालांकि वाराणसी विकास प्राधिकरण ने इन प्लॉट की वैल्यू कितनी होगी अभी इसका रेट नहीं तय किया है।

बॉउंड्री निर्माण का काम जारी

फिलहाल जिस जगह इस टाउनशिप का निर्माण होना है वहां बॉउंड्री के निर्माण के साथ सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम भी जारी है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया की 30 साल बाद वीडीए की ओर से आवासीय योजना को लॉन्च किया गया है। ताकि सुव्यवस्थित ढंग से नए कॉलोनीयों को बसाया जा सकें। उन्होंने बताया की इस आवासीय योजना में अलग सीवेज लाईन के अलावा खूबसूरत हेरिटेज लाइट्स और अन्य कई खास चींजे होंगी।

नवरात्रि से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें