आज 13 नवंबर से ₹8 तक महंगा हुआ दूध! Verka ने बढ़ाए दाम, चेक करें नई रेट लिस्ट

Verka Milk Price Hike: आम आदमी के किचन का बजट फिर बिगड़ गया है। प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका (Verka) ने पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाकों में दूध की कीमतों में ₹1 से ₹8 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज, 13 नवंबर से लागू हो गई है। आपके शहर में अब किस रेट पर मिलेगा दूध? देखें पूरी रेट लिस्ट

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 8:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नई दरें लागू होने के बाद 1 लीटर फुल क्रीम दूध ₹76 और 2 लीटर का पैकेट ₹150 का हो गया है

Verka Milk Price Hike: आम जनता की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका (Verka) ने अपने पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की अधिकतम खुदरा कीमतों में ₹1 से लेकर ₹8 तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज, 13 नवंबर की सुबह से पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR सहित आसपास के सभी इलाकों में लागू हो गई हैं।

गुरुवार को फेडरेशन द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में अन्य प्रमुख डेयरी कंपनियों की दरों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

वेरका दूध की नई रेट लिस्ट


कीमतों में इस बदलाव का सीधा असर आधा लीटर से लेकर दो लीटर तक के पैकेट्स पर पड़ा है। नीचे देखें पूरी लिस्ट:

500 ml पैक के नए दाम:

  • फुल क्रीम मिल्क (Full Cream): पुराना दाम ₹36 | नया दाम ₹38 (+₹2 की बढ़ोतरी)

  • स्टैंडर्ड मिल्क (Standard): पुराना दाम ₹33 | नया दाम ₹35 (+₹2 की बढ़ोतरी)

  • काऊ मिल्क (Cow Milk): पुराना दाम ₹31 | नया दाम ₹33 (+₹2 की बढ़ोतरी)

  • टोंड मिल्क (Toned Milk): पुराना दाम ₹30 | नया दाम ₹31 (+₹1 की बढ़ोतरी)

  • डबल टोंड मिल्क (Double Toned): पुराना दाम ₹27 | नया दाम ₹28 (+₹1 की बढ़ोतरी)

  • स्किम्ड मिल्क (Skimmed Milk): पुराना दाम ₹24 | नया दाम ₹25 (+₹1 की बढ़ोतरी)

1 लीटर पैक के नए दाम:

फुल क्रीम मिल्क: ₹72 से बढ़कर ₹76 (+₹4)

स्टैंडर्ड मिल्क: ₹65 से बढ़कर ₹69 (+₹4)

टोंड मिल्क: ₹59 से बढ़कर ₹61 (+₹2)

डबल टोंड मिल्क: ₹53 से बढ़कर ₹55 (+₹2)

1.5 लीटर और 2 लीटर (बड़े पैक) के नए दाम:

1.5 लीटर फुल क्रीम: ₹106 से बढ़कर ₹112 (+₹6)

1.5 लीटर स्टैंडर्ड मिल्क: ₹96 से बढ़कर ₹102 (+₹6)

1.5 लीटर काऊ मिल्क: ₹90 से बढ़कर ₹96 (+₹6)

2 लीटर फुल क्रीम: ₹142 से बढ़कर ₹150 (+₹8)

2 लीटर स्टैंडर्ड मिल्क: ₹128 से बढ़कर ₹136 (+₹8)

कहां मिली राहत और कहां घटी मात्रा?

दाम में कोई बदलाव नहीं: 180 ml डबल टोंड मिल्क और 350 ml टोंड मिल्क की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, बल्क मिल्क वेरिएंट्स के दाम और डिस्ट्रीब्यूटर-रिटेलर मार्जिन भी पहले जैसे ही रहेंगे।

घटेगा पैकेट का वजन: फेडरेशन ने यह भी तय किया है कि मौजूदा पैकेजिंग फिल्म स्टॉक खत्म होने के बाद 350 ml टोंड मिल्क का वजन घटाकर 320 ml और 450 ml स्टैंडर्ड मिल्क का वजन घटाकर 430 ml कर दिया जाएगा।

पहाड़ी और बाहरी रूट्स के लिए अतिरिक्त चार्ज

सर्कुलर में कुछ खास इलाकों की सप्लाई के लिए अतिरिक्त ओवरप्रिंटिंग चार्ज भी तय किए गए हैं:

शिमला, सोलन, बद्दी, परवाणू और नालागढ़: ₹2 प्रति लीटर और ₹3 प्रति 1.5-लीटर पाउच अतिरिक्त लगेगा।

उत्तराखंड, बिलासपुर, नाहन और पांवटा साहिब रूट्स: ₹4 प्रति लीटर और ₹5 प्रति 1.5-लीटर पाउच अतिरिक्त देना होगा।

बता दें कि ये बढ़ी हुई कीमतें पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, कालका, रोपड़ और दिल्ली-NCR सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में प्रभावी हो गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।