Verka Milk Price Hike: आम जनता की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका (Verka) ने अपने पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की अधिकतम खुदरा कीमतों में ₹1 से लेकर ₹8 तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज, 13 नवंबर की सुबह से पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR सहित आसपास के सभी इलाकों में लागू हो गई हैं।
