Get App

Delhi Metro Urination Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, लोगों ने की जमकर आलोचना

Delhi Metro Urination Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में व्यापक आक्रोश फैल गया है। कई लोग इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे नागरिक जिम्मेदारी में गिरावट और सार्वजनिक स्वच्छता की खराब स्थिति का संकेत बता रहे हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 10:06 AM
Delhi Metro Urination Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, लोगों ने की जमकर आलोचना
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, लोगों ने की जमकर आलोचना

Delhi Metro Urination Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में व्यापक आक्रोश फैल गया है। कई लोग इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे नागरिक जिम्मेदारी में गिरावट और सार्वजनिक स्वच्छता की खराब स्थिति का संकेत बता रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, यह घटना पिंक लाइन स्टेशन पर हुई, जिससे दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की स्वच्छता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इन स्टेशनों का इस्तेमाल रोजाना हजारों यात्री करते हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामले न केवल मेट्रो सिस्टम की छवि को खराब करते हैं, बल्कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रखरखाव के प्रति नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाते हैं।

DMRC ने लोगों से की अपील

इसके जवाब में, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर सभी यात्रियों से मेट्रो परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में मदद करने का आग्रह किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें