Video: जेल तोड़ी, दीवार फांदी और कुएं में छिपा! कन्नूर जेल तोड़ कर भागा रेप-हत्या का दोषी ऐसे पकड़ा गया दोबारा

कन्नूर के SP निधिनराज पी ने कहा कि जेल के CCTV फुटेज के अनुसार गोविंदाचामी सुबह 4.15 से 6.30 बजे के बीच फरार हुए। उसने कपड़े से बनी रस्सी का इस्तेमाल करके दीवार फांद ली। वह 1 फरवरी, 2011 को एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान सौम्या नाम की 23 साल की लड़की का रेप और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
कन्नूर जेल तोड़ कर भागा रेप और हत्या का दोषी, एक कुएं के अंदर छिपा मिला

केरल की हाई सिक्योरिटी वाली कन्नूर सेंट्रलज जेल से हत्या और बलात्कार का दोषी सुरक्षा में सेंध लगाकर शुक्रवार को भाग निकला।कैदी का नाम गोविंदाचामी है, जो 2011 में 23 साल की लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। गोविंदाचामी शुक्रवार तड़के कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे राज्य में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।

ऐसा बताया जाता है कि वह एक कुएं में छिपा हुआ था, जहां वो इमारत में पानी सप्लाई के लिए लगे पाइप से बंधी एक रस्सी से लटका हुआ मिला। कन्नूर पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे गोविंदाचामी के भागने की जानकारी मिली और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों बाद उसे एक खाली बिल्डिंग के पास एक कुएं से पकड़ लिया।

कन्नूर के SP निधिनराज पी ने कहा कि जेल के CCTV फुटेज के अनुसार गोविंदाचामी सुबह 4.15 से 6.30 बजे के बीच फरार हुए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उसने कपड़े से बनी रस्सी का इस्तेमाल करके दीवार फांद ली।


ऐसा माना जाता है कि जेल से भागने की घटना लगभग 1:15 बजे हुई, जब जेल अधिकारियों को रेगुलर चेकिंग के दौरान वो नहीं मिला। ये केरल की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक और अब इसमें निगरानी में चूक पर गंभीर सवाल उठ गए।

द हिंदू के अनुसार, गोविंदाचामी को नेशनल सैंपल सर्वे सब रीजनल कार्यालय के पीछे एक कुएं की सीढ़ियों के अंदर पाया गया, जब कार्यालय के एक कर्मचारी ने उसे कुएं के अंदर छिपा हुआ देखा। जेल से भागने की इस घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

गोविंदाचामी कौन है?

गोविंदाचामी, जिसे पुलिस रिकॉर्ड में चार्ली थॉमस के नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडु के करूर का रहने वाला है, जो 1 फरवरी, 2011 को एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान सौम्या नाम की 23 साल की लड़की का रेप और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

कोच्चि के एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाली सौम्या एर्नाकुलम से शोरानूर जा रही ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही थी, तभी गोविंदाचामी ने उस पर हमला किया और उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। वह ट्रेन से कूद गया और घायल महिला को एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की 6 फरवरी को मौत हो गई।

इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ी बहस छेड़ दी। गोविंदाचामी को इस जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा कम कर दी।

सौम्या की मां ने सवाल उठाया कि दोषी जेल से कैसे भाग गया और दावा किया कि बिना किसी मदद के ऐसा हो ही नहीं सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदाचामी को उनकी ओर से की गईं बड़ी कोशिशों के बाद जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा, "किसी भी मां को मेरे जैसा दर्द सहन न करना पड़े।"

UP: चंदौली में जिम ट्रेनर हत्याकांड, हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, आरोपियों ने कर दिया हमला!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।