केरल की हाई सिक्योरिटी वाली कन्नूर सेंट्रलज जेल से हत्या और बलात्कार का दोषी सुरक्षा में सेंध लगाकर शुक्रवार को भाग निकला।कैदी का नाम गोविंदाचामी है, जो 2011 में 23 साल की लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। गोविंदाचामी शुक्रवार तड़के कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे राज्य में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।
