Get App

स्टालिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, समझिए अब तमिलनाडु में विजय और TVK के लिए सरकार बनाने के रास्ते में क्या अड़चन

Will Vijay form Government: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अब टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय के सरकार बनाने का इंतजार करेगी और अगले छह महीने तक बिना किसी दखल के नई सरकार के कामकाज पर नजर रखेगी। स्टालिन ने संकेत दिए कि डीएमके राज्य में किसी तरह का संवैधानिक संकट या जल्द दोबारा चुनाव नहीं चाहती

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 07, 2026 पर 10:20 AM
स्टालिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, समझिए अब तमिलनाडु में विजय और TVK के लिए सरकार बनाने के रास्ते में क्या अड़चन
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सीएम बनने पर फिलहाल संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Vijay Government Formation: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सीएम बनने पर फिलहाल संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल ने उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने में फिलहाल अड़ंगा लगा दिया है। दरअसल, बुधवार के टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय ने जो दावा पेश किया उसमें 112 विधायकों का समर्थन था और सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 118 है। वहीं टीवीके की सरकार बनाने की कोशिशों के बीच DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन का बड़ा बयान सामने आया है।

स्टालिन का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अब टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय के सरकार बनाने का इंतजार करेगी और अगले छह महीने तक बिना किसी दखल के नई सरकार के कामकाज पर नजर रखेगी। स्टालिन ने संकेत दिए कि डीएमके राज्य में किसी तरह का संवैधानिक संकट या जल्द दोबारा चुनाव नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार उनकी सरकार के दौरान शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं को जारी रखेगी और साथ ही टीवीके के चुनावी वादों को भी पूरा करने की कोशिश करेगी।

इन योजनाओं बने रहने की कर दी अपील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें