Get App

विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस

प्राइवेट बस ऑपरेटर विजयानंद ट्रैवल्स ने 150 वोल्वो 9600 स्लीपर कोच का ऑर्डर दिया है,जिनमें से 70-80 कोच में ऑनबोर्ड वॉशरूम की सुविधा होगी। कंपनी पूरे भारत में अपनी प्रीमियम इंटरसिटी बस सर्विस का विस्तार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 12:05 PM
विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस
वोल्वो 9600 प्लेटफ़ॉर्म को एक अवॉर्ड-विनिंग यूरोपियन डिजाइन से तैयार किया गया है और यह देश भर के अहम रूटों पर सफलतापूर्वक चलाई जा रही है

प्राइवेट बस सर्विस ऑपरेटर विजयानंद ट्रैवल्स ने शुक्रवार को बतया कि उसने वोल्वो बसेज इंडिया को 150 लग्ज़री स्लीपर कोच का ऑर्डर दिया है। कंपनी अपनी प्रीमियम बस सर्विस का पूरे भारत में विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस ऑर्डर में शामिल अधिकांश कोच (लगभग 70-80) में ऑनबोर्ड वॉशरूम लगाए जाएंगे,जिन्हें खास तौर पर लंबी दूरी के रूट के लिए बनाया गया है।

कंपनी ने बताया कि वह अभी देश के दक्षिणी,पश्चिमी और मध्य इलाकों में काम कर रही है और प्रीमियम इंटरसिटी ट्रैवल सेगमेंट में अपनी पैठ बढ़ा रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह बस ऑर्डर किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर की ओर से वोल्वो बसेज को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है।

विजयानंद ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवा संकेश्वर ने कहा कि 150 वोल्वो 9600 स्लीपर कोच के इस ऑर्डर के साथ (जो किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है) कंपनी अपने बेड़े को और मजबूत कर रही हैं और नए राज्यों में अपना विस्तार कर रही है।

बताते चलें के वोल्वो 9600 प्लेटफ़ॉर्म को एक अवॉर्ड-विनिंग यूरोपियन डिजाइन से तैयार किया गया है और यह देश भर के अहम रूटों पर सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। कर्नाटक के होसकोटे में VECV की अत्याधुनिक इकाई में बनाई जाने वाली वोल्वो 9600,'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें