Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की उड़ान AI171 के दर्दनाक हादसे को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। हादसे में सभी 242 यात्रियों के मौत होने की बात कही जा रही थी लेकिन अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने दावा किया है कि प्लेन में सवार एक व्यक्ति जिंदा है। इस हादसे में रमेश विश्वास कुमार नाम के एक ब्रिटिश नागरिक जिंदा बच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्लेन उड़ने के अंतिम समय में विश्वास कुमार के सीट में बदलाव हुआ जिससे उनकी जान बच गई है।
