महाराष्ट्र (Maharashtra)। वर्धा जिले में एक महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोपी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आया था। इसी दौरान उसने पुलिस के सामने ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। उन्होंने आरोपी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
