पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार (30 दिसंबर) को उन्होंने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की सत्ताधारी TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल आज भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की समस्या से जूझ रहा है और राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है।
