तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को अब सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ दिख रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) अगले 6 महीने तक नई सरकार के कामकाज में दखल नहीं देगी। यानी अगर TVK प्रमुख Vijay सरकार बनाते हैं, तो DMK तुरंत उन्हें गिराने की कोशिश नहीं करेगी।
