Get App

Weather Alert: केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की भी संभावना!

23 अक्टूबर को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 1:16 PM
Weather Alert: केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की भी संभावना!

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में 23 अक्टूबर को मौसम अचानक करवट ले सकता है। कहीं तेज बारिश दस्तक देगी, तो कहीं आंधी और तेज हवाएं मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

  • भारी बारिश: केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है।
  • बारिश की संभावना: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें