Get App

कल का मौसम: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल, 23 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Weather for October 23: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में जारी मौसमी हलचल का असर 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 5:16 PM
कल का मौसम: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल, 23 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
Weather for October 23: कल केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है

Weather for October 23: देश के दोनों बड़े समुद्री क्षेत्रों यानी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ बने एक्टिव वेदर सिस्टम की वजह से तटीय और मैदानी इलाकों में मौसमी हलचल काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार 23 अक्टूबर को देश के कई प्रमुख राज्यों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत से लेकर अंडमान सागर तक फैली इस मौसमी उथल-पुथल ने कई राज्यों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि 23 अक्टूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहेगा और किन राज्यों में आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में बहुत भारी बारिश का तांडव

दक्षिण प्रायद्वीप में मानसूनी और चक्रवाती हवाओं की सक्रियता की वजह से बारिश का दौर पूरी तरह आक्रामक रूप ले चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अक्टूबर को केरल व माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई जिलों में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें