कल का मौसम पूर्वानुमान 18 नवंबर: इन 4 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, यूपी में घना कोहरा! मौसम का पूरा हाल जानिए

Weather forecast for November 18: कल यानी 18 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather forecast for November 18: वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है

Weather forecast for November 18: देश के अलग-अलग हिस्सों में 18 नवंबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। कहीं बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनने की आशंका है तो कहीं सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिनके झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी है। दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा लेकिन सुबह धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट


IMD ने 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इन दोनों क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है। यहां कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को थंडरस्क्वॉल यानी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के दौर के रूप में चिह्नित किया है। ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायलसीमा और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में 18 नवंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। यहां बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अंडमान-निकोबार में भी बदलेगा मौसम

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18 नवंबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर को सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में दोनों क्षेत्रों में सुबह के समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दिन में साफ रहेगा आसमान

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा और कुछ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान ज्यादातर जगहों पर सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने और कुछ अलग-अलग जगहों पर सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- 'सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है...'; शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने किया पलटवार, दिया ये संदेश

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।