Weather forecast for November 18: देश के अलग-अलग हिस्सों में 18 नवंबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। कहीं बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनने की आशंका है तो कहीं सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिनके झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
