Weather forecast News: 30 जुलाई को MP, 31 को गुजरात में प्रचंड बारिश, अगले 7 दिनों तक यूपी से बिहार तक तूफानी मौसम, IMD ने 20+ राज्यों के लिए दिया अलर्ट
Weather forecast for July 30: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में चेतावनी दी है कि मध्य छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से मध्य भारत, पश्चिम भारत, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों समेत 20 से अधिक राज्यों में अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी
Weather forecast for July 30: मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश होगी
India Weather Update: देशभर में इस वक्त दक्षिण-पश्चिम मानसून सुपर एक्टिव फॉर्म में है। उत्तर ओडिशा-दक्षिण झारखंड-उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय डीप डिप्रेशन की वजह से पूर्वी और मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी मूसलाधार बारिश जारी है। इन जगहों नदियां उफान पर हैं और फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भी रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में चेतावनी दी है कि मध्य छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से मध्य भारत, पश्चिम भारत, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों समेत 20 से अधिक राज्यों में अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश और 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक तूफानी मौसम और भारी बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट
IMD के वेदर बुलेटिन के मुताबिक, मुख्य डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से कई राज्यों में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की जाएगी। 29 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। 30 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में प्रचंड मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (21 सेमी से अधिक) का अलर्ट जारी किया गया है।
क्षेत्रवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी (29 जुलाई - 4 अगस्त)
1- उत्तर-पश्चिम भारत
उत्तर भारत के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 29 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी। उत्तराखंड में 29-30 जुलाई को और हिमाचल प्रदेश में 30-31 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।
पंजाब और हिमाचल में 30-31 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 29-30 जुलाई और फिर 2-4 अगस्त के दौरान भारी बारिश होगी, जबकि 1 से 4 अगस्त के बीच व्यापक बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 4 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में 29 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। पश्चिम राजस्थान में 30-31 जुलाई और 2-3 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 1 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 30-40 किमी/घंटा (गस्टिंग 50 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।
2- मध्य भारत
डीप डिप्रेशन की वजह से मध्य भारत में मौसम सबसे ज्यादा उग्र रहेगा। पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी। पश्चिम मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश (21 सेमी+) और 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 और 30 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ में 29 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होगी। इसके बाद 30 जुलाई और 2-4 अगस्त को भारी बारिश जारी रहेगी। विदर्भ में 29 जुलाई को अत्यंत भारी और 30 जुलाई को बहुत भारी बारिश दर्ज होगी। विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में 29-30 जुलाई के दौरान 40-50 किमी/घंटा (गस्टिंग 60 किमी/घंटा) की गति से तूफानी हवाएं चलेंगी।
3- पूर्वी भारत
31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच बिहार में व्यापक बारिश होगी। इस दौरान 31 जुलाई से 4 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड में 29 जुलाई और फिर 1 से 4 अगस्त के बीच अधिकांश इलाकों में बारिश होगी। 2 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 30-31 जुलाई और 2-3 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
गांगेय पश्चिम बंगाल में 4 अगस्त को भारी बारिश होगी। ओडिशा में 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश दर्ज हो सकती है। अंडमान व निकोबार में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा (गस्टिंग 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
4- पूर्वोत्तर भारत
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। असम और मेघालय में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी। 30 व 31 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक लगातार व्यापक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है।
5- पश्चिम भारत
गुजरात क्षेत्र में 31 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश (≥21 सेमी) होगी। इसके अलावा 30 जुलाई और 1 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। सौराष्ट्र व कच्छ में 31 जुलाई को बहुत भारी और 1 अगस्त को भारी बारिश दर्ज की जाएगी। कोंकण और गोवा में 30-31 जुलाई और मध्य महाराष्ट्र में 29-31 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। मराठवाड़ा में 29 और 30 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
6- दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
केरल और माहे में 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज हो सकती है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 व 31 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 29 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है।तेलंगाना में 29 और 30 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी किया गया है।