Get App

कल का मौसम पूर्वानुमान 13 नवंबर: इन राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

Weather forecast for November 13: कल यानी 13 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश एवं बर्फबारी की आशंका है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। कुछ राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:10 PM
कल का मौसम पूर्वानुमान 13 नवंबर: इन राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम
Weather forecast for November 13: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है

Weather forecast for November 13: देश के कुछ हिस्सों में 13 नवंबर को मौसम बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका जताई है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-NCR में 13 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राजधानी में सुबह के समय ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा जो दोपहर या शाम तक आमतौर पर बादलों से घिर सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD के 13 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके साथ ही यहां गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। द्वीप समूह में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश, बिजली और तेज हवाओं के एक साथ होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों और वहां जाने वाले पर्यटकों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें