Weather forecast for November 4: देश के कई राज्यों में 4 नवंबर को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम बुलेटिन में छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि अन्य राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
