Get App

कल का मौसम पूर्वानुमान 5 नवंबर: IMD ने जारी किया 50kmph स्पीड वाली आंधी का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather forecast for November 5th: कल यानी 5 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 5:15 PM
कल का मौसम पूर्वानुमान 5 नवंबर: IMD ने जारी किया 50kmph स्पीड वाली आंधी का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में होगी भारी बारिश
Weather forecast for November 5th: गुरुवार 5 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है

Weather forecast for November 5th: देश में मौसमी प्रणालियों के असर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार 5 नवंबर को दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश से गुजरे चक्रवात का अवशेष एक डिप्रेशन के रूप में एक्टिव है। इसके असर से देश के कुछ हिस्सों में 12 सेंटीमीटर से अधिक की भारी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस प्रणाली के असर के बाद आगे बड़ी बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क

IMD ने बुधवार को स्पष्ट किया कि आगामी 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में किसी भी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। यहां मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें