कल का मौसम 14 अक्टूबर: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी! इन इलाकों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast for October 14: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast for October 14: मौसम विभाग ने कल यानी 14 अक्तूबर के लिए वेदर फोरकास्ट जारी कर दिया है

Weather Alert 14 October: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है, जबकि राजस्थान के दूसरे क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी और छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।

पर्वतीय राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम भारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन पहाड़ी क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश में भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।


वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के चलते दक्षिण प्रायद्वीप के राज्यों में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। 14 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। केरल व माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।

9गहरपरच

मध्य, पूर्वी और तटीय राज्यों का मौसम हाल

मध्य भारत के विदर्भ और पूर्वी भारत के ओडिशा में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और अन्य पूर्वी राज्यों में भी हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में नमी और तापमान बने रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Muhammad Yunus Video: 'तुम आतंकी हो, बांग्लादेश में हजारों लोगों को मारा...'; न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बेइज्जत हुए मोहम्मद यूनुस, देखें नारेबाजी का वीडियो

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक तटीय कर्नाटक और कोंकण, गोवा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि समुद्री और तटीय क्षेत्रों में स्थितियां नियंत्रण में हैं जिसके चलते मछुआरों के लिए समुद्र में जाने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।