Get App

कल का मौसम 14 अक्टूबर: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी! इन इलाकों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast for October 14: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 5:01 PM
कल का मौसम 14 अक्टूबर: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी! इन इलाकों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट
Weather Forecast for October 14: मौसम विभाग ने कल यानी 14 अक्तूबर के लिए वेदर फोरकास्ट जारी कर दिया है

Weather Alert 14 October: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है, जबकि राजस्थान के दूसरे क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी और छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।

पर्वतीय राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम भारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन पहाड़ी क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश में भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के चलते दक्षिण प्रायद्वीप के राज्यों में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। 14 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। केरल व माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें