कल का मौसम: 2 अक्टूबर को दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया ये अलर्ट

Weather forecast for October 2: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अक्टूबर को दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather forecast for October 2: मौसम विभाग के मुताबिक, दो अक्तूबर को कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं

Mausam Update: देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों से मानसूनी हवाओं की विदाई के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में मौसमी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा शुक्रवार 2 अक्टूबर के लिए जारी ताजा पूर्व अनुमान के मुताबिक देश के अलग अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण भारत के तटीय और द्वीपीय इलाकों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 2 अक्टूबर को पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी राज्य अरुणाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पृआकाशीय बिजली कड़कने और बादलों की गर्जना का भी अनुमान है।


केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 50 किमी/घंटे की गति से चलेंगी तूफानी हवाएं

दक्षिण भारत के राज्यों और द्वीपीय क्षेत्रों में मौसमी प्रणालियों के असर से थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि केरल व माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अनुमान

पूर्वी और दक्षिण-तटीय भारत के राज्यों में भी आंशिक रूप से तूफानी मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा। तटीय व आंतरिक आंध्र प्रदेश, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय और मैदानी क्षेत्रों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- El Nino effect: अल नीनो बढ़ा सकता है भारत का फूड बिल! चावल, अरहर दाल और खाद्य तेलों ने दिए महंगाई के संकेत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।