Mausam Update: देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों से मानसूनी हवाओं की विदाई के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में मौसमी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा शुक्रवार 2 अक्टूबर के लिए जारी ताजा पूर्व अनुमान के मुताबिक देश के अलग अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण भारत के तटीय और द्वीपीय इलाकों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।
