Get App

कल का मौसम पूर्वानुमान 11 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मिडियन कोहरा पर 14 डिग्री तक गिरेगा पारा!

Weather forecast for November 11: 11 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है। वहीं दिल्ली-NCR में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 5:09 PM
कल का मौसम पूर्वानुमान 11 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मिडियन कोहरा पर 14 डिग्री तक गिरेगा पारा!
Weather forecast for November 11: कल दिल्ली में तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है

Weather forecast for November 11: देश के अलग-अलग हिस्सों में 11 नवंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कुछ अन्य हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 11 नवंबर की सुबह ज्यादातर स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

11 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन दोनों क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ऐसे में बारिश के दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के इन राज्यों में बिजली गिरने की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें