Weather Forecast: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 12 और 13 नवंबर को व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को भारी बारिश या बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
