Get App

आज का मौसम 29 अगस्त: मुंबई और ओडिशा में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR, यूपी में अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने दिया बड़ा अलर्ट

Weather Alert: IMD ने शनिवार को देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो-प्रेशर एरिया के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी व तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में बारिश के बजाय तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 29, 2026 पर 7:58 AM
आज का मौसम 29 अगस्त: मुंबई और ओडिशा में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR, यूपी में अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने दिया बड़ा अलर्ट
पूर्वी और पश्चिमी भारत में जारी बारिश के बीच दिल्ली का मौसम कुछ अलग मिजाज दिखाएगा

Today Weather 29 August: देश भर में मानसून की सक्रियता के बीच आज शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विभिन्न राज्यों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां एक तरफ ओडिशा, मुंबई और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में टेंप्रेचर बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक नए मौसम सिस्टम की वजह से पूर्वी और तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, लो-प्रेशर एरिया एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है। इस मौसमी प्रणाली के असर से ओडिशा और पड़ोसी पूर्वी राज्यों में काफी बारिश होने का अनुमान है। भुवनेश्वर सहित पूरे ओडिशा में 31 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा में सबसे ज्यादा खतरा 30 अगस्त को रहेगा। इस दिन राज्य में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता और गांगेय पश्चिम बंगाल में 29 अगस्त को व्यापक बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

मुंबई और कोंकण क्षेत्र में जारी रहेगा बारिश का दौर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें