देश में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में तापमान काफी ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में साफ तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में आज से ही तापमान सामान्य से ज्यादा रहने लगेगा। ऐसे में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
तेज धूप के साथ चलेगी गर्म हवा
वहीं, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। खासकर विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 से 17 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है। महाराष्ट्र के अकोला में तो तापमान पहले ही 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इस बढ़ती गर्मी का साफ संकेत है। तटीय इलाकों की बात करें तो ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा। यहां लोगों को पसीना और चिपचिपी गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके अलावा गुजरात के कच्छ और कांडला बंदरगाह के आसपास के क्षेत्रों में भी लू चलने की आशंका जताई गई है।
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में जहां एक तरफ गर्मी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। सिक्किम में 14 अप्रैल को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और गरजने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 14, 18 और 19 अप्रैल को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। इन दिनों यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
असम और मेघालय में भी 17 से 19 अप्रैल के बीच जोरदार बारिश हो सकती है। लगातार बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
देश में आने वाले दिनों में मौसम अलग-अलग हिस्सों में अलग रूप दिखाने वाला है। कहीं तेज गर्मी और लू परेशान करेगी, तो कहीं आंधी-तूफान और भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा। आइए, तारीख के हिसाब से आसान भाषा में समझते हैं पूरा मौसम पूर्वानुमान—